गढ़वाल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: कोटद्वार में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए पूरी जानकारी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गढ़वाल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: कोटद्वार में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए पूरी जानकारी

On: November 13, 2025 1:48 PM
Follow Us:

देहरादून: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट ने गढ़वाल क्षेत्र के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की घोषणा की है। यह भर्ती रैली कोटद्वार स्थित जीबीएस कैंप में आयोजित की जाएगी। ऐसे में वे युवा जो भारतीय सेना में सेवा करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
भर्ती रैली की तिथि
गढ़वाल क्षेत्र की यह भर्ती रैली 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे अपने लॉगिन अकाउंट से समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।
एडमिट कार्ड और हेल्पलाइन जानकारी
अभ्यर्थी इसी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी समस्या की स्थिति में वे आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) लैंसडाउन से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 7456874057 भी जारी किया गया है।
रैली में लेकर आएं ये दस्तावेज
उम्मीदवारों को सुबह 3:00 बजे तक रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश के लिए ओटीपी आधारित सत्यापन किया जाएगा, इसलिए आधार कार्ड और JIA वेबसाइट से पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। सभी दस्तावेजों की तीन-तीन फोटोकॉपी भी साथ लानी होंगी।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची:
• प्रवेश पत्र (Admit Card)
• हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
• शैक्षिक प्रमाण पत्र
• 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए: 8वीं कक्षा की अंकतालिका और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित)
• अधिवास/नैटिविटी/स्थायी निवास प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र
• धर्म प्रमाण पत्र
• पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
• विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र
• सामान्य चरित्र प्रमाण पत्र
• अविवाहित प्रमाण पत्र
• संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
• एनसीसी प्रमाण पत्र
• खेल प्रमाण पत्र
• पैन कार्ड और आधार कार्ड
• रैली स्थल पर तैयार किया जाने वाला हलफनामा
दलालों से रहें सावधान
ARO लैंसडाउन ने सभी अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होती है। किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से संपर्क न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति संपर्क करने की कोशिश करे, तो तुरंत रैली स्थल पर मौजूद सैन्य पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।
सेना भर्ती में सफलता केवल आपकी मेहनत और योग्यता पर निर्भर है। इसलिए पूरी तैयारी के साथ रैली में शामिल हों और अपने सपने को साकार करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment