सीएम धामी आज करेंगे चंपावत दौरा, टनकपुर में एकता पदयात्रा और सहकारिता मेले में होंगे शामिल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी आज करेंगे चंपावत दौरा, टनकपुर में एकता पदयात्रा और सहकारिता मेले में होंगे शामिल

On: November 13, 2025 8:39 AM
Follow Us:

खटीमा/चंपावत:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत टनकपुर तहसील क्षेत्र में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचेंगे।

एकता पदयात्रा में करेंगे सहभागिता

मुख्यमंत्री धामी दोपहर 2:55 बजे टनकपुर स्टेडियम हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद वे 3:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित एकता पदयात्रा में भाग लेंगे। यह पदयात्रा स्टेडियम हेलीपैड से प्रारंभ होकर गांधी मैदान, टनकपुर तक निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

टनकपुर में सहकारिता मेले का करेंगे उद्घाटन

एकता पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री धामी 3:30 बजे से 5:00 बजे तक गांधी मैदान, टनकपुर में आयोजित जनपद स्तरीय सहकारिता मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

किसानों और संस्थाओं को एक मंच पर लाना है उद्देश्य

इस मेले का उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ और सहकारी संस्थाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे नवीन तकनीक, विपणन संभावनाओं और सहयोग के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

खटीमा में करेंगे रात्रि विश्राम

टनकपुर के कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री धामी कार से खटीमा के लिए रवाना होंगे। वहां वे अपने नगरा तराई स्थित निजी आवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

चंपावत जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सभी सुरक्षा और व्यवस्थागत तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment