देहरादून: सोशल मीडिया पर हाथ में चापड़ लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: सोशल मीडिया पर हाथ में चापड़ लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज

On: November 11, 2025 7:12 AM
Follow Us:

देहरादून में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह अपने वाहन से बाहर हाथ में बड़ा चाकू (चापड़) लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद देहरादून पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। एसएसपी देहरादून ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस की टीम ने युवक की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रहे वाहन की जानकारी जुटाई और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से वही अवैध चापड़ बरामद हुआ, जो वीडियो में दिखाई दे रहा था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवक द्वारा उपयोग किए गए थार वाहन को भी सीज कर लिया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

देहरादून पुलिस ने बताया कि ऐसे असामाजिक और भय फैलाने वाले कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की निगरानी लगातार की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस के इस त्वरित एक्शन के बाद लोगों ने भी सोशल मीडिया पर दून पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment