"उत्तराखंड: सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा, हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा" - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“उत्तराखंड: सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा, हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा”

On: November 8, 2025 11:43 AM
Follow Us:

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर सीएम ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा, पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।
मुख्यमंत्री का संदेश
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण सिर्फ राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी घटनाओं को राज्य आंदोलन के अमर अध्याय के रूप में याद किया।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार हमेशा आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। पेंशन और अन्य सुविधाएं केवल सहायता नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री की घोषणा: पेंशन और सुविधाओं में वृद्धि
• मुख्य अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण
शहीद आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य सुविधाओं का नाम रखा जाएगा।
• जेल गये या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन
• 7 दिन जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रतिमाह की जाएगी।
• अन्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह की जाएगी।
• पूर्ण रूप से शय्याग्रस्त विकलांग आंदोलनकारियों की पेंशन
पेंशन को 20,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। साथ ही उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
• शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन
पेंशन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।
• आवेदन पत्र निस्तारण में समय विस्तार
वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में लंबित आवेदन पत्रों को निस्तारित करने के लिए छह माह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
• शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण
समस्त शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment