उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: प्रधानमंत्री मोदी देंगे राज्य को विकास की सौगात, तैयारियां अंतिम चरण में - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: प्रधानमंत्री मोदी देंगे राज्य को विकास की सौगात, तैयारियां अंतिम चरण में

On: November 7, 2025 8:20 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार रजत जयंती उत्सव विशेष होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
देहरादून के प्रतिष्ठित एफआरआई मैदान में नौ नवंबर को आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने की संभावना है। इसके लिए प्रदेश का नियोजन विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की स्क्रीनिंग व समीक्षा प्रक्रिया जारी है, ताकि समारोह के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली योजनाओं की अंतिम सूची तय की जा सके।
सरकार का उद्देश्य इस समारोह को केवल एक औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए, इसे राज्य के विकास की नई दिशा देने वाले अवसर के रूप में प्रस्तुत करना है। मुख्यमंत्री कार्यालय की देखरेख में सभी विभागों को अपनी-अपनी परियोजनाओं की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सचिव मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि समारोह की तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी राज्यवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
प्रदेश सरकार चाहती है कि उत्तराखंड की रजत जयंती न केवल राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव बने, बल्कि आने वाले दशक के लिए एक नई विकास गाथा की शुरुआत भी करे। इसीलिए एफआरआई मैदान को आकर्षक रूप देने, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और अतिथियों के स्वागत के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment