मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों का किया आत्मीय स्वागत, भावनाओं और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों का किया आत्मीय स्वागत, भावनाओं और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला

On: November 6, 2025 6:41 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में देशभर से आए प्रवासी उत्तराखंडियों का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष रात्रि भोज एक भावनात्मक और अपनत्व से भरा मिलन समारोह साबित हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों से संवाद करते हुए कहा कि भले ही आप भौगोलिक रूप से दूर हों, लेकिन आपके हृदय की धड़कनें हमेशा उत्तराखंड के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने प्रवासियों को राज्य की असली ताकत और उत्तराखंड की वैश्विक पहचान बताया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक अतिथि से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके विचारों, सुझावों एवं भावनाओं को सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “ग्लोबल उत्तराखंड विजन” को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है, ताकि दुनियाभर में बसे उत्तराखंडियों की ऊर्जा, अनुभव और संसाधनों को राज्य के विकास से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभा और संस्कृति को विश्व मंच पर स्थापित करना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने घोषणा की कि प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए एक विशेष डिजिटल कनेक्ट प्लेटफार्म, ग्लोबल नेटवर्किंग फोरम और स्पेशल पार्टनरशिप नीति तैयार की जाएगी। इन पहलों के माध्यम से उद्योग, शिक्षा, स्टार्टअप, पर्यटन और नवाचार के क्षेत्रों में नई साझेदारियां स्थापित होंगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासी राज्य के विकास के साझेदार हैं, और सरकार उनके सुझावों को नीतियों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों और विशेषज्ञता को राज्य निर्माण में योगदान के रूप में साझा करें।
इस मौके पर उपस्थित प्रवासी उत्तराखंडवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। कई अतिथि मुख्यमंत्री से मिलकर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने इस स्तर पर प्रवासी समुदाय को सम्मानित किया है। प्रवासियों ने राज्य में हो रहे तीव्र विकास, बढ़ते निवेश, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और युवाओं के लिए नए अवसरों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड केवल भौगोलिक सीमाओं में बंधा राज्य नहीं है, बल्कि यह भावनाओं, संस्कृति और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि मिलजुलकर ही हम उत्तराखंड को एक आदर्श, सशक्त और समृद्ध राज्य बना सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment