PM मोदी के दौरे की तैयारियों का औचक निरीक्षण: तड़के पहुंचे DM सविन बंसल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ली बारीकी से समीक्षा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

PM मोदी के दौरे की तैयारियों का औचक निरीक्षण: तड़के पहुंचे DM सविन बंसल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ली बारीकी से समीक्षा

On: November 5, 2025 9:23 AM
Follow Us:

राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार तड़के अचानक एफआरआई (Forest Research Institute) परिसर का दौरा किया। सुबह लगभग 5:30 बजे पहुंचे डीएम ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी इंतजाम चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन और अतिथियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।
डीएम बंसल ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा घेरा, बैठने की व्यवस्था, स्टेज निर्माण और मार्गों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्यक्रम स्थल की 24×7 मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि प्रधानमंत्री के आगमन पर राज्य स्थापना दिवस का रजत जयंती उत्सव भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। एफआरआई में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के विकास और उपलब्धियों का प्रतीक बनेगा, जिसके लिए प्रशासनिक टीम पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment