अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, सरकारी भूमि से हटाई गई अवैध दरगाह

On: November 4, 2025 9:59 AM
Follow Us:

हरिद्वार में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आज बड़ी कार्रवाई की। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी भूमि पर बनी अवैध दरगाह को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग की ओर से दरगाह प्रबंधक को पहले ही नोटिस जारी किया गया था और निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचे को गिरा दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर कब्जों और अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment