लोहाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी टैक्सी, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

लोहाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी टैक्सी, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

On: November 4, 2025 7:35 AM
Follow Us:

चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान मुकेश राम पुत्र फकीर राम और मनीषा पुत्री हजारी राम, दोनों निवासी डूंगरा बोरा, के रूप में हुई है। हादसे के समय टैक्सी (संख्या यूके03 टीए 2479) लोहाघाट की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा।
इस दुर्घटना में सवार तीसरे व्यक्ति विक्रम राम पुत्र सुरेश राम को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि विक्रम किसी तरह खाई से निकलकर खुद ही सड़क तक पहुंच गया और राहगीरों की मदद से उसे लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डूंगरा बोरा क्षेत्र की सड़कें संकरी और खतरनाक मोड़ों से भरी हुई हैं, जिसके चलते इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें।
यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment