अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: प्रेमनगर के मोहनपुर में रंजिश के चलते व्यक्ति की सरेराह गला घोंटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

On: November 3, 2025 4:37 PM
Follow Us:

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के मोहनपुर में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। मृतक की पहचान डीके (उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डीके की गला घोंटकर हत्या की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इस वारदात से मोहनपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारी जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment