राष्ट्रपति का देहरादून दौरा: कल विधानसभा को करेंगी संबोधित, सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम — 300 मीटर क्षेत्र साइलेंट ज़ोन घोषित - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राष्ट्रपति का देहरादून दौरा: कल विधानसभा को करेंगी संबोधित, सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम — 300 मीटर क्षेत्र साइलेंट ज़ोन घोषित

On: November 2, 2025 9:14 AM
Follow Us:

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय देहरादून प्रवास को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को राष्ट्रपति के आगमन से पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए एडीजी इंटेलीजेंस अभिनव कुमार और एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने संयुक्त रूप से पुलिस बल को ब्रीफ किया। वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू अपने देहरादून प्रवास के दौरान ‘राष्ट्रपति निकेतन’ में विश्राम करेंगी और इसके बाद सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। इस विशेष अवसर को देखते हुए राष्ट्रपति निवास से विधानसभा तक का मार्ग पूर्ण रूप से सुरक्षित और नियंत्रित रहेगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रशासन ने राष्ट्रपति निकेतन और विधानसभा के आसपास के इलाकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत साइलेंट ज़ोन घोषित किया है। इसमें ब्रह्मकमल चौक से राष्ट्रपति निकेतन होते हुए राजपुर रोड से मसूरी डायवर्जन तक लगभग 100 मीटर का दायरा और विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर तक का क्षेत्र शामिल है। यह आदेश 2 नवंबर सुबह 10 बजे से लागू होकर 3 नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सुरक्षा एजेंसियों ने आसमान से निगरानी के लिए विशेष टीमों को तैनात किया है। ऊँची इमारतों, पानी की टंकियों और संवेदनशील स्थानों पर डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल यूनिट तैनात रहेगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति के प्रवास क्षेत्र में किसी भी प्रकार का ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की योजना भी बनाई है। वहीं, बच्चों और अभिभावकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने 3 नवंबर को शहर के लगभग 20 स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

देहरादून में राष्ट्रपति मुर्मू के इस दौरे को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment