अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :खटीमा में रेलवे ट्रैक किनारे बोरे में मिला महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

On: November 2, 2025 8:48 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के खटीमा में एक भयावह घटना ने इलाके को दहशत में डाल दिया है। मंडी समिति के पीछे, रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में बने कच्चे रास्ते के पास सुबह-सुबह एक बंद प्लास्टिक बोरे में महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया।
सूचना रविवार सुबह नो 112 पर प्राप्त हुई, जिसमें शिव कालोनी नौगवांठग्गू निवासी रवि देव ने बताया कि मंडी के पीछे स्थित रेलवे पटरी के मार्ग के किनारे झाड़ियों से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर एसएसआई ललित मोहन रावल, एसआई पंकज महर, एसआई विजय बोहरा पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बोरे में रखे शव को देखा। मृतका की दाहिनी हाथ की अंगुलियों पर “आनंद” और कोहनी पर “आनंद लवस” अंग्रेजी में लिखा हुआ था। शव के बगल में एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस उपनिरीक्षक रुबी मौर्य, क्षेत्राधिकारी बीएस धौनी के नेतृत्व में फॉरेंसिक फील्ड यूनिट और एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसके कॉल डिटेल की जांच कर आसपास के इलाकों में खोज अभियान भी चला रही है। शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखा गया है और आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment