देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 25 साल पूरे होने पर राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रदेश सरकार इस अवसर को यादगार बनाने के लिए 1 नवंबर से 11 नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
मुख्य बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस की
• मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि अगले एक साल में 12 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
• बेरोजगारी की दर में कमी आई है और राज्य बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में अभिभाषण देंगी।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रजत जयंती उत्सव का कार्यक्रम (1–11 नवंबर)
• 01 नवंबर: शाम को मुख्यमंत्री आवास में ईगास, गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट।
• 02 नवंबर: जौलीकॉंग और आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन; शाम को कॉमेडी फेस्ट।
• 03 नवंबर: विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण; शाम को कॉमेडी फेस्ट समापन।
• 04 नवंबर: विशेष सत्र का दूसरा दिन; काशीपुर में नगर निकाय सम्मेलन; शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• 05 नवंबर: दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन; हरिद्वार में हॉकी और पारंपरिक खेल; शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• 06 नवंबर: हरिद्वार में संत सम्मेलन; ITI निरंजनपुर में रोजगार मेला; परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव; रामनगर व नैनीताल में जन-वन उत्सव; हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन; शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• 07 नवंबर: पंतनगर में कृषक सम्मेलन; शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• 08 नवंबर: तहसील और जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन व सम्मान; हल्द्वानी में महिला सम्मेलन; शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• 09 नवंबर: पुलिस लाइन में रैतिक परेड; शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• 10 नवंबर: देहरादून में शीतकालीन पर्यटन हितधारकों का सम्मेलन; शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• 11 नवंबर: मुख्य रजत जयंती समारोह एफआरआई में; शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
विशेष सत्र और राष्ट्रपति का अभिभाषण
तीन नवंबर को विधानसभा में राज्य निर्माण की 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन को संबोधित करेंगी। इस सत्र में प्रदेश की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगे की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पीएम मोदी रजत जयंती समारोह में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे। प्रदेश के हर जिले में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
“देहरादून: सीएम धामी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उत्तराखंड की 25वीं स्थापना वर्षगांठ पर रजत जयंती का 11 दिन तक जश्न”
On: November 1, 2025 9:12 AM





