उत्तराखंड: इगास पर्व पर मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे, आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: इगास पर्व पर मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे, आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

On: November 1, 2025 7:37 AM
Follow Us:

इगास पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के बीच समय बिताया और उनका दुख-दर्द साझा किया। सीएम को अपने बीच देखकर आपदा प्रभावित लोग भावुक हो उठे।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, “आपका दर्द मेरा अपना है, राज्य सरकार हर कदम पर आपके सहयोग के लिए तत्पर है।”
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।
इगास पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री की यह संवेदनशील पहल लोगों के बीच उम्मीद और विश्वास का संदेश लेकर आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment