उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ आज से, सीएम धामी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस – राज्य विकास की नई दिशा पर होगी चर्चा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ आज से, सीएम धामी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस – राज्य विकास की नई दिशा पर होगी चर्चा

On: November 1, 2025 6:18 AM
Follow Us:

देहरादून: आज से उत्तराखंड में रजत जयंती वर्ष उत्सव की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री राज्य की अब तक की 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही आने वाले वर्षों में राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए भविष्य का रोडमैप भी प्रस्तुत करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी अपनी सरकार की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की एक विस्तृत रिपोर्ट जनता के सामने रखेंगे। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 3 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। वहीं 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति राज्यवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।
सीएम धामी ने कहा कि विधानसभा भवन में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य के विकास, अनुभवों और भविष्य की दिशा पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इस सत्र में सभी विधायक, चाहे सत्ता पक्ष से हों या विपक्ष से, मिलकर एक ऐसा रोडमैप तैयार करेंगे, जिससे उत्तराखंड आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसे हम सब मिलकर रजत जयंती वर्ष के रूप में उत्साहपूर्वक मना रहे हैं।
सीएम धामी ने आगे कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य राज्य में एक सकारात्मक और प्रेरक वातावरण बनाना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन राज्यवासियों के लिए प्रेरणादायक क्षण होगा। उनके मार्गदर्शन और उपस्थिति से निश्चित रूप से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और हर उत्तराखंडवासी को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment