देहरादून की वादियों में शर्मनाक वारदात: स्कूल से लौट रही छात्राओं से बेकरी कर्मचारियों ने की छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून की वादियों में शर्मनाक वारदात: स्कूल से लौट रही छात्राओं से बेकरी कर्मचारियों ने की छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

On: November 1, 2025 5:59 AM
Follow Us:

देहरादून। शांत और शिक्षित शहर के रूप में पहचान रखने वाले देहरादून से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कारगी चौक क्षेत्र में स्थित एक बेकरी के कर्मचारियों द्वारा स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने छात्राओं को जबरन बेकरी के अंदर खींचने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से दो आरोपितों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेकरी कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत
घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब कुछ छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में 5 स्टार नाम की एक बेकरी है, जहां काम करने वाले तीन युवक – अमित, मोइनुद्दीन और महफूज – अक्सर बच्चियों से छेड़छाड़ किया करते थे। परिजनों के अनुसार, ये युवक न केवल फब्तियां कसते थे बल्कि मोबाइल से वीडियो भी बनाते थे।
शुक्रवार को भी जब छात्राएं घर लौट रही थीं, तो आरोपितों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपितों ने हाथ पकड़कर गंदी हरकत की। शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने दो आरोपितों – अमित और महफूज – को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, तीसरा आरोपी मोइनुद्दीन मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों का हंगामा, बेकरी सीज करने की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बेकरी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। भीड़ ने बेकरी को सीज करने की मांग की और पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की अपील की। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए कारगी चौक पर यातायात भी बाधित रहा।
पुलिस की तत्परता और कार्रवाई
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अमित और महफूज से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी मोइनुद्दीन की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकतें
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि ये आरोपी पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। पहले समुदाय के लोगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर वही घटिया हरकत दोहराई, जिससे लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके पर दर्ज की शिकायत
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर ही पीड़ित छात्राओं की माताओं से लिखित शिकायत प्राप्त की और तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि न सिर्फ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो, बल्कि बेकरी को भी सीज किया जाए ताकि आगे कोई ऐसी घटना न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment