देहरादून में कल से शुरू होगा ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’: हंसी का तड़का लगाएंगे ‘द कपिल शर्मा शो’ के सितारे, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में कल से शुरू होगा ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’: हंसी का तड़का लगाएंगे ‘द कपिल शर्मा शो’ के सितारे, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन

On: October 31, 2025 5:04 PM
Follow Us:

देहरादून शहर हंसी और मनोरंजन से गूंजने को तैयार है। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी दून में ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो 1 से 3 अक्टूबर तक चलेगा। यह पहला मौका होगा जब ‘द कपिल शर्मा शो’ की पूरी टीम एक साथ किसी एक ही फेस्टिवल में मंच साझा करेगी।
आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए आयोजक भारत कुकरेती ने शुक्रवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कॉमेडी फेस्ट में देशभर के मशहूर हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसी से लोटपोट कर देंगे।
इस महोत्सव में दर्शकों के बीच लोकप्रिय कलाकार सुनील ग्रोवर अपनी अनोखी मिमिक्री और किरदारों से लोगों को लुभाएंगे। सुनील ग्रोवर अमिताभ बच्चन, गुलजार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अद्भुत नकल करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने चर्चित ‘धरम-सनी’ एक्ट से मंच पर धमाल मचाने वाले हैं।
फेस्ट में हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचने वाले मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा गोपाल दत्त, जुड़वां बहनें चिंकी-मिंकी, राजीव ठाकुर और परितोष त्रिपाठी भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे। परितोष त्रिपाठी हास्य अभिनय के साथ-साथ मजेदार कविताओं की प्रस्तुति भी देंगे।
भारत कुकरेती ने बताया कि यह फेस्ट उत्तराखंड की संस्कृति, उत्सव और लोगों की खुशी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देहरादून के मनोरंजन जगत के लिए एक नया आयाम स्थापित करेगा और लोगों को बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान अनिल गुप्ता, परितोष त्रिपाठी और गुरपाल सिंह भी मौजूद रहे।
देहरादून में हंसी का यह अनोखा उत्सव न सिर्फ शहरवासियों के लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक यादगार अनुभव साबित होने जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment