उत्तराखंड: आठ फरवरी 2026 को होने वाली प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया राज्य लोकसेवा आयोग ने रद्द की - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: आठ फरवरी 2026 को होने वाली प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया राज्य लोकसेवा आयोग ने रद्द की

On: October 31, 2025 3:48 PM
Follow Us:

उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या पदों की विभागीय भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। आठ फरवरी 2026 को होने वाली प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा भी इसी अनुरोध के तहत रद्द कर दी गई।
शिक्षा सचिव ने 30 अक्तूबर को आयोग को पत्र भेजकर शासन की ओर से भर्ती के लिए भेजे गए अधियाचन को वापस लेने का अनुरोध किया था। इस पर आयोग ने संबंधित परीक्षा रद्द कर दी और शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर जानकारी दी।
प्रदेश के राजकीय इंटरमीडियेट कॉलेजों में 1385 प्रधानाचार्य पदों में से 1184 रिक्त हैं। सरकार ने 50% पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था।
इसी बीच, राजकीय शिक्षक संघ ने अपनी रैली स्थगित कर दी है। अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने कहा कि नौ अक्तूबर को संगठन के साथ हुई वार्ता में 34 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment