नैनीताल दो दिन के लिए बना नो ड्रोन फ्लाई ज़ोन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल आगमन और दो दिवसीय कार्यक्रम (3 और 4 नवंबर) के मद्देनजर शहर को नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शहर में कड़ी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
इस दौरान बस और टैक्सी स्टैंडों पर सघन चेकिंग, होटल और ढाबों में सत्यापन, और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी। नैनीताल में राष्ट्रपति के प्रवास के समय तक कुल छह ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी, और किसी भी उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि यह कदम सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है।

Leave a Comment