देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

On: October 29, 2025 6:47 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार ने देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय को उत्तराखंडवासियों के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इससे गढ़वाल और कुमाऊं के बीच संपर्क और मजबूत होगा तथा राज्य के पर्यटन को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों की नियमित रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रेल मंत्री के पत्र के अनुसार, अब देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सीमांत इलाकों के लोगों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड के हर क्षेत्र को सुलभ और बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ा जाए, ताकि आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में और तेजी आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम “विकसित उत्तराखंड 2025” की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment