अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

On: October 25, 2025 8:37 AM
Follow Us:

रूड़की में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी 38 वर्षीय अकबर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंटें लेकर हाईवे से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर बोगी के परखच्चे उड़ गए और अकबर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल शब्बीर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में सस्ती बिजली की राह: यूपीसीएल करेगा मिड टर्म पावर खरीद समझौता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment