अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: धार्मिक स्थल के पास नशे को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, पथराव में युवक घायल, इलाके में तैनात रही पुलिस

On: October 24, 2025 10:18 AM
Follow Us:

देहरादून के कांवली रोड पर बुधवार रात धार्मिक स्थल के पास नशा करने को लेकर दो गुटों के बीच तीखा विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। अचानक मचे इस हंगामे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। घटना में राहुल नाम का एक युवक घायल हो गया।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल हालात पर काबू पाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने रातभर इलाके में तैनाती बनाए रखी। इसके अलावा एहतियातन पीएसी की भी मदद ली गई ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि कांवली रोड स्थित धार्मिक स्थल के समीप कुछ युवकों के नशा करने की सूचना मिली थी। जब मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो बाद में झगड़े और पथराव में बदल गई।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है, जिस पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल ने कहा कि गुरुवार को भी इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस किसी भी तरह की पुनः अशांति को रोकने के लिए सतर्क है।

यह भी पढ़ें – चंपावत को मिला बड़ा तोहफा: सीएम धामी ने की कृषि विश्वविद्यालय की घोषणा, टनकपुर में शारदा रिवर फ्रंट परियोजना का शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment