अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में अस्पताल के बाहर गोलीबारी करने वाले दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, मुख्य आरोपी अब भी फरार

On: October 23, 2025 6:59 AM
Follow Us:

देहरादून में हाल ही में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दून अस्पताल के बाहर युवक पर फायरिंग करने वाले दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दोनों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मुख्य आरोपी काव्यांश धामा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात पैसों के लेनदेन को लेकर कैनाल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। झगड़े में आयुष्मान कौशिक नामक युवक को गंभीर चोटें आईं। घायल आयुष्मान को इलाज के लिए उसके साथी दिशांत, माही और दिव्या दून अस्पताल लेकर पहुंचे।

इसी दौरान अस्पताल में मौजूद काव्यांश धामा वहां से बाहर निकलते समय गुस्से में दिशांत और आयुष्मान को घूरते हुए चला गया। कुछ देर बाद जब दिशांत और माही अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर पानी लेने निकले, तभी स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने जेब से पिस्टल निकालकर दिशांत के माथे पर तान दी, फिर कुछ दूरी पर जाकर पलटे और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली दिशांत के पेट में जा लगी। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मैक्स अस्पताल रेफर किया गया।

इस वारदात के बाद दिशांत के भाई शिवम सिंह राणा की तहरीर पर छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले की साजिश काव्यांश धामा और उसके साथियों ने रची थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में षड्यंत्र में शामिल दो युवकों—रोहन आर्य (निवासी एकता विहार, रायपुर) और विशाल तोमर (निवासी गुजराड़ा मानसिंह, राजपुर)—को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को बाकी शूटरों की तलाश थी। बुधवार को डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों के गुजरने की सूचना मिली। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने बैरियर पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाशों की पहचान सोहेल खान (निवासी ईसी रोड, करनपुर) और शानू (निवासी चावला चौक, नालापानी रोड, करनपुर) के रूप में हुई है। दोनों को पहले डोईवाला के सीएससी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक स्कूटी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अब इस पूरे गिरोह की पृष्ठभूमि खंगाल रही है और फरार मुख्य आरोपी काव्यांश धामा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी लेनदेन और रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना में सहभागिता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment