देहरादून में दीपावली की खुशियों के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार देर रात सहसपुर क्षेत्र में डोभरी होरोवाला पुल के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। आसपास अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार चार युवक समय रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।
सूचना मिलते ही सहसपुर कोतवाली पुलिस और अग्निशमन केंद्र डाकपत्थर की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी पवन शर्मा के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, कार में छरबा निवासी ऋषि राज, रितिक, अंकुश और आकाश सवार थे। आग लगते ही सभी युवकों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है।
स्टेट बैंक के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
इसी रात एक और आगजनी की घटना विकासनगर क्षेत्र में सामने आई। स्टेट बैंक डाकपत्थर के पास सोमवार रात करीब सवा 12 बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
एफएसओ पवन शर्मा ने बताया कि यदि आग को समय रहते बुझाया न जाता, तो पास स्थित बैंक भी इसकी चपेट में आ सकता था। फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
फायर टीम ने नाले में गिरी गाय को किया सुरक्षित रेस्क्यू
इसी दौरान अग्निशमन केंद्र डाकपत्थर की टीम ने विकासनगर क्षेत्र के एक नाले में गिरी गाय को भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह पूरी रात डाकपत्थर फायर स्टेशन की टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन उनकी मुस्तैदी से तीन अलग-अलग घटनाओं में किसी की जान जाने नहीं पाई।
यह भी पढ़ेंदीपावली की रात देहरादून में कार में लगी भीषण आग, चार युवक बाल-बाल बचेदेहरादून में दीपावली की खुशियों के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार देर रात सहसपुर क्षेत्र में डोभरी होरोवाला पुल के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। आसपास अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार चार युवक समय रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।सूचना मिलते ही सहसपुर कोतवाली पुलिस और अग्निशमन केंद्र डाकपत्थर की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी पवन शर्मा के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, कार में छरबा निवासी ऋषि राज, रितिक, अंकुश और आकाश सवार थे। आग लगते ही सभी युवकों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है।स्टेट बैंक के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, बड़ा हादसा टलाइसी रात एक और आगजनी की घटना विकासनगर क्षेत्र में सामने आई। स्टेट बैंक डाकपत्थर के पास सोमवार रात करीब सवा 12 बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।एफएसओ पवन शर्मा ने बताया कि यदि आग को समय रहते बुझाया न जाता, तो पास स्थित बैंक भी इसकी चपेट में आ सकता था। फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।फायर टीम ने नाले में गिरी गाय को किया सुरक्षित रेस्क्यूइसी दौरान अग्निशमन केंद्र डाकपत्थर की टीम ने विकासनगर क्षेत्र के एक नाले में गिरी गाय को भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह पूरी रात डाकपत्थर फायर स्टेशन की टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन उनकी मुस्तैदी से तीन अलग-अलग घटनाओं में किसी की जान जाने नहीं पाई।
यह भी पढ़ें — गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश: प्रकृति, संस्कृति और गौ सेवा के प्रति संवेदनशीलता का संकल्प





