अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में दीपावली की रात बड़ा हादसा: आराघर में ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को थार ने रौंदा, चालक गिरफ्तार

On: October 19, 2025 6:53 AM
Follow Us:

देहरादून में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। आराघर टी-जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थार चालक मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर, निवासी ईसी रोड डालनवाला, को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3:45 बजे आराघर टी-जंक्शन पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुगनपाल, सचिन और कमला प्रसाद वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक थार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय चालक ने नियंत्रण खो दिया था या फिर लापरवाही बरती, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर थार वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment