Dehradun News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, फर्जी एग्रीमेंट और नकली टिकट से किया धोखा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, फर्जी एग्रीमेंट और नकली टिकट से किया धोखा

On: October 19, 2025 5:04 AM
Follow Us:

सरकारी नौकरी की तलाश में असफल रहने के बाद एक युवक ने विदेश जाकर रोजगार की तलाश करने का फैसला किया, लेकिन उसका यह कदम उसके लिए बड़ी मुसीबत बन गया। दो ठगों ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 2.23 लाख रुपये हड़प लिए और फर्जी एग्रीमेंट व टिकट देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया, जहाँ पहुंचकर युवक को पता चला कि टिकट नकली है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला उत्तराखंड के रायपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी तहरीर में शिकायतकर्ता जगदीश सिंह, निवासी बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, ने बताया कि वह लंबे समय से नौकरी की तलाश में था। सरकारी नौकरी पाने के लिए उसने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी। निराश होकर उसने विदेश में नौकरी करने का विचार बनाया। इसी दौरान उसकी मुलाकात रोहित पंवार, निवासी कोटी, नैनबाग (टिहरी गढ़वाल) से हुई, जिसने खुद को विदेश में नौकरी दिलाने वाला बताया और 2.23 लाख रुपये की मांग की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जगदीश ने यह रकम गोपाल सिंह, निवासी सहस्त्रधारा रोड एमडीडीए, देहरादून के खाते में ट्रांसफर की। दोनों ने मिलकर नौकरी के नाम पर एक फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया और उसे एक हवाई टिकट थमाकर दिल्ली एयरपोर्ट रवाना कर दिया। लेकिन जब वह एयरपोर्ट पहुंचा, तो जांच में पता चला कि टिकट पूरी तरह नकली है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पीड़ित के मुताबिक, उसने अपने जीवन में कभी हवाई यात्रा नहीं की थी, इसलिए टिकट की असलियत का अंदाजा नहीं लगा पाया। जब उसने पैसे लौटाने की मांग की तो वह गोपाल सिंह के घर मयूर विहार, सहस्त्रधारा रोड पहुंचा, जहाँ आरोपित ने उसे घर बुलाकर पीटा और धमकाते हुए कहा कि वह रिटायर्ड पुलिसकर्मी है, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।

रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों रोहित पंवार और गोपाल सिंह के खिलाफ ठगी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – Diwali 2025 Date: उत्तराखंड में कब मनाई जाएगी दीपावली – 20 या 21 अक्टूबर? जानिए ज्योतिषाचार्यों की राय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment