Uttarakhand: कैंची धाम के किरौला रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध मौत, गोली लगने से हुई घटना; पुलिस जांच में जुटी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: कैंची धाम के किरौला रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध मौत, गोली लगने से हुई घटना; पुलिस जांच में जुटी

On: October 18, 2025 9:42 AM
Follow Us:

कैंची धाम क्षेत्र के किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। रात करीब दो बजे एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि मृतक की पहचान बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है ताकि गोली चलने की परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा सके।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एसएसआई ने बताया कि जिस लाइसेंसी बंदूक से गोली चली, वह घटनास्थल से बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलने के पीछे कारण आत्महत्या, दुर्घटना या किसी और वजह से हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment