अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से पलटी एंबुलेंस, उत्तराखंड से वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत

On: October 17, 2025 5:20 AM
Follow Us:

सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हिंद अस्पताल के सामने उस वक्त हुआ, जब उत्तराखंड से वाराणसी जा रही एक एंबुलेंस का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एंबुलेंस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इनमें से तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि दो की पहचान अब भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एंबुलेंस में कोई तकनीकी खराबी थी या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें – ऋषिकेश में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कांच के बजरंग सेतु से गंगा में गिरा दिल्ली का युवक, SDRF की तलाश जारी*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment