अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून “शराब के नशे में पत्नी की हत्या, फिर बाथरूम में गिरने का ड्रामा – सेना से रिटायर्ड गिरफ्तार

On: October 16, 2025 10:59 AM
Follow Us:

शराब की बोतल और सिलबट्टे से वार कर की हत्या, फिर ‘बाथरूम में गिरने’ की झूठी कहानी गढ़ी
देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त प्रेम बहादुर थापा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और घटना को छुपाने के लिए बाथरूम में फिसलने की झूठी कहानी बनाई।
विवाद के बाद आवेश में आई थी हत्या की नौबत
मूल रूप से पोखरा, नेपाल निवासी 60 वर्षीय प्रेम बहादुर थापा अपनी पत्नी कोपिला थापा के इलाज के लिए देहरादून आया था। दोनों डाकरा बाजार में एक किराए के मकान में रह रहे थे। 12 अक्टूबर 2025 की रात शराब के नशे में दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गया।
प्रेम बहादुर ने बताया कि विवाद के दौरान जब पत्नी ने उसे धक्का दिया तो वह अपना आपा खो बैठा और शराब की बोतल, कांच का गिलास, और पत्थर के सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से कोपिला थापा बेहोश हो गई और खून बहने लगा।
घटना को छुपाने के लिए रची झूठी कहानी
घटना के बाद घबराए अभियुक्त ने सबसे पहले बाथरूम में जाकर खून साफ किया और पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी बाथरूम में फिसलकर घायल हो गई है। इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से उसे मिलिट्री अस्पताल, गढ़ी कैंट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रेम बहादुर ने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों को भी यही झूठी जानकारी दी कि पत्नी की मौत बाथरूम में गिरने से हुई है। बाद में उसने खून से सने सबूत जैसे शराब की बोतल, गिलास और सिलबट्टा को एक काली पन्नी में डालकर डाकरा एमएच रोड के जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने साक्ष्यों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलने के बाद थाना कैंट में 15 अक्टूबर को प्रभारी अर्जुन थापा द्वारा दी गई तहरीर पर धारा 105 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी प्रेम बहादुर थापा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त शराब की बोतल, टूटे गिलास और खून से सना सिलबट्टा जंगल से बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम: प्रेम बहादुर थापा
• पिता का नाम: कृष्ण बहादुर थापा
• निवासी: लेन नं. 15, पोखरा प्रतिभा मार्ग, रामबाजार, थाना पोखरा, जिला कास्की, नेपाल
• उम्र: 60 वर्ष
• सेवानिवृत्ति: वर्ष 2007 में भारतीय सेना से
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
• व0उ0नि0 कमल सिंह रावत (कोतवाली कैंट)
• उ0नि0 राकेश पंवार (चौकी प्रभारी, सर्किट हाउस)
• अ0उ0नि0 रमेश चन्द्र जोशी
• का0 सुभाष मेहर
• का0 सुरेन्द्र सिंह
नोट: पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि कानून से बचना असंभव है। अब आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment