Uttarakhand: स्कूल से लौटते वक्त दो दर्दनाक सड़क हादसे: तीन छात्रों की मौत, एक गंभीर घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: स्कूल से लौटते वक्त दो दर्दनाक सड़क हादसे: तीन छात्रों की मौत, एक गंभीर घायल

On: October 16, 2025 9:20 AM
Follow Us:

रुड़की और हरिद्वार में बुधवार को हुए दो भीषण सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इन हादसों में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा: स्कूल से लौटते वक्त बस से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौके पर मौत
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग दो बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। बीएसएम स्कूल से छुट्टी के बाद तीन छात्र — अमृत (निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर, थाना भगवानपुर), सोनी और सूरज उर्फ तेलूराम (निवासी सालियर साल्हापुर, रुड़की) — एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
जैसे ही वे रामपुर चुंगी के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि अमृत और सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर एकत्र होकर रोडवेज बस को घेर लिया। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि बस चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
दूसरा हादसा: डंपर ने छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में भी बुधवार को एक और दर्दनाक हादसा हुआ। सतीकुंड के पास 19 वर्षीय छात्र आर्यन वर्मा, जो स्कूटी से अपने घर आर्यनगर, ज्वालापुर लौट रहा था, को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कनखल थाने के प्रभारी मनोहर सिंह रावत और जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, राजनीतिक हलचल तेज; सीएम धामी कल करेंगे दिल्ली रवाना

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment