अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, राजनीतिक हलचल तेज; सीएम धामी कल करेंगे दिल्ली रवाना

On: October 16, 2025 11:10 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लंबे समय से चल रहा कैबिनेट विस्तार का इंतजार अब जल्द खत्म होने की संभावना है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही इस दिशा में कदम उठा सकते हैं।

राज्य कैबिनेट में फिलहाल पांच पद खाली हैं। इनमें से चार पद काफी समय से रिक्त चल रहे हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। पार्टी के कई विधायक इस विस्तार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कई दौर की चर्चाओं और बैठकों के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया था।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 अक्तूबर को दिल्ली जा रहे हैं, जहां वे शीर्ष नेतृत्व से इस विषय पर मुलाकात करेंगे। हरी झंडी मिलने के बाद कैबिनेट विस्तार की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

भट्ट ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता हमेशा जनहित और संगठन को मजबूत करना रही है, लेकिन अब तक निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, उपचुनाव और आपदा जैसी परिस्थितियों के कारण विस्तार टलता रहा। उन्होंने भरोसा जताया कि बहुत जल्द यह इंतजार खत्म होगा और कैबिनेट में पांच नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।

भाजपा में बढ़ी हलचल, मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली यात्रा मानी जा रही अहम
राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजरें टिकीं

यह भी पढ़ें – UK News: सारा अली खान पहुंचीं रुद्रनाथ यात्रा पर, हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचीं थीं; आज रुद्रनाथ में करेंगी रुकने का कार्यक्रम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment