उत्तराखंड में बनेगी सीमांत क्षेत्र विकास परिषद, सीएम धामी ने की घोषणा — कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है उत्तराखंड - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बनेगी सीमांत क्षेत्र विकास परिषद, सीएम धामी ने की घोषणा — कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है उत्तराखंड

On: October 16, 2025 8:03 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तराखंड सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन करेगी। यह परिषद सीमांत जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेगी।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस योजनाएं बना रही है। अब सीमांत जिलों में नवाचार केंद्र (Innovation Centres) स्थापित किए जाएंगे, जहां आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीकी विकास से संबंधित प्रशिक्षण और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दे रही है। इसी दिशा में राज्यभर के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स और इनोवेशन लैब की स्थापना की जा रही है, ताकि छात्र-छात्राएं भविष्य की तकनीकों से परिचित हो सकें।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून जल्द ही देश की पांचवीं साइंस सिटी बनने जा रही है, जो उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और प्रदेश में विज्ञान व अनुसंधान के क्षेत्र को नई दिशा देगी।

मुख्यमंत्री धामी गुप्तकाशी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महोत्सव की थीम — जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा संरक्षण — पर विस्तार से चर्चा की।

सीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन सीमांत क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बाल विज्ञानियों को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि आज देश नवाचार, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता के नए आयाम छू रहा है, और उत्तराखंड भी इस परिवर्तन में अपनी भूमिका निभा रहा है।

सरकार का लक्ष्य है कि विज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों का सतत विकास और वैज्ञानिक सशक्तीकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी अपने विचार साझा किए और बाल विज्ञानियों को प्रोत्साहित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment