अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज बस क्रेन से टकराई, कई यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

On: October 15, 2025 5:32 AM
Follow Us:

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर खड़ी क्रेन से जोरदार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही थी। रात करीब 10 बजे जैसे ही बस बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़ी क्रेन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री अंदर ही फंस गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। बस चालक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंकुर शर्मा और शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि हादसे में करीब छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की स्थिति चिंताजनक है। घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों को दी 11.5 करोड़ की सहायता, खनन विभाग की पारदर्शिता की सराहना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment