अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: सीएम धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के आदेश को किया निरस्त, डीपीआरओ के खिलाफ जांच के निर्देश

On: October 14, 2025 6:19 PM
Follow Us:


टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को सौंपे जाने से जुड़ा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की सभी योजनाएं और कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनहित के साथ संचालित किए जाने चाहिए।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी कार्य में स्थानीय लोगों के हितों और रोजगार के अवसरों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि 10 करोड़ रुपये तक की सरकारी अधिप्राप्तियों में स्थानीय व्यक्तियों और संस्थाओं को प्राथमिकता देने के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment