रुद्रपुर: आज पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेले में शिरकत करेंगे सीएम धामी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रपुर: आज पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेले में शिरकत करेंगे सीएम धामी

On: October 12, 2025 6:59 AM
Follow Us:

रुद्रपुर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे 88वें अखिल भारतीय किसान मेले में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा किसानों, छात्रों और वैज्ञानिकों के साथ संवाद का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

बता दें कि 88वां अखिल भारतीय किसान मेला 10 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जिसका उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने किया था। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने नव निर्मित सेमीकंडक्टर लैब और ऑडिटोरियम का शुभारंभ किया था, साथ ही छह पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मेले में पहुंचकर सबसे पहले विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे मेले में उपस्थित किसानों से संवाद करेंगे और महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत सीएम धामी गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों, किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

हर वर्ष की तरह इस बार भी कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने किसानों के लिए रबी और खरीफ दोनों मौसमों की फसलों पर केंद्रित इस मेले का आयोजन किया है। मेले में उन्नत बीज, आधुनिक कृषि उपकरण, और उच्च गुणवत्ता वाले फल-फूल के पौधों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। इस वर्ष मेले में करीब 500 स्टॉल्स लगाए गए हैं।

इस किसान मेले की खास बात यह है कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के किसान भी शामिल होते हैं, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय महत्व प्राप्त करता है। 13 अक्टूबर को इस मेले का विधिवत समापन होगा।

यह भी पढ़ें – मसूरी चलती कार में ड्राइवर को पड़ा हार्ट अटैक, पलभर को जमे टूरिस्ट, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment