उत्तराखंड में दीपावली पर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: डीए बढ़ेगा, मिलेगा बोनस का तोहफा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में दीपावली पर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: डीए बढ़ेगा, मिलेगा बोनस का तोहफा

On: October 11, 2025 9:16 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार इस दीपावली पर अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश के लगभग दो लाख शासकीय कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का लाभ मिलने वाला है। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य के कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में डीए 55 प्रतिशत है, जिसे अब बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की तैयारी है। वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के लिए भेज दिया है।

वित्त विभाग के अनुसार, 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को दीपावली बोनस के रूप में 6908 रुपये का तदर्थ बोनस मिलेगा। यह बोनस 30 दिनों के लिए अधिकतम सीमा 7000 रुपये मानते हुए निर्धारित किया गया है। प्रस्ताव के मंजूरी मिलते ही यह राशि कर्मचारियों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सूत्रों के मुताबिक, डीए में यह वृद्धि चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। सबसे पहले इसका लाभ सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस कदम से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक राहत के साथ-साथ त्योहारी मौसम में अतिरिक्त उत्साह मिलेगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे हैं और जिन्होंने न्यूनतम छह महीने की निरंतर सेवा पूरी की है। वहीं, जिन कर्मचारियों ने छह माह से एक वर्ष तक सेवा की है, उन्हें सेवा अवधि के अनुपात में बोनस राशि दी जाएगी।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में प्रतिवर्ष कम से कम 240 दिन कार्य किया है, उन्हें भी 1184 रुपये का बोनस देने का प्रस्ताव है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने हमेशा की तरह इस बार भी दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को राहत और प्रोत्साहन देने का मन बनाया है। डीए वृद्धि और बोनस की यह सौगात निश्चित रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर देगी।

यह भी पढ़ें – मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-कदारनाथ में किए दर्शन, मंदिर समिति को 10 करोड़ का दान — बोले, “रिलायंस फाउंडेशन हमेशा रहेगा उत्तराखंड के साथ”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment