अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“मुकेश अंबानी विशेष विमान से बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

On: October 10, 2025 9:50 AM
Follow Us:

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने आज उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने दोनों ही धामों में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुकेश अंबानी शुक्रवार सुबह लगभग 8:00 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के विशेष विमान से यहां पहुंचे थे। इसके बाद करीब 8:30 बजे वे दो विशेष हेलिकॉप्टरों के जरिए अपने साथ आए सहयोगियों के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों तीर्थों में विशेष पूजा-पाठ और अनुष्ठान कर भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। यह दौरा पूरी तरह से निजी और आध्यात्मिक उद्देश्य से प्रेरित बताया गया है।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दर्शन और पूजा के पश्चात मुकेश अंबानी वापस देहरादून लौट आएंगे, जहां से वे विशेष विमान के माध्यम से मुंबई के लिए रवाना होंगे।
अंबानी परिवार का उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों से गहरा जुड़ाव रहा है। इससे पहले भी वे चारधाम यात्रा, विशेष पूजा एवं धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment