अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में नेशनल व स्टेट हाईवे किनारे जमीनों के दाम में उछाल, इन क्षेत्रों में मकान खरीदना हुआ और महंगा

On: October 6, 2025 6:57 AM
Follow Us:

देहरादून में जहां-जहां फ्लैट कल्चर तेजी से पांव पसार रहा है, वहां जमीनों के सर्किल रेट में इस बार सबसे अधिक 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। हालांकि जमीनों के सर्किल रेट में बेतहाशा वृद्धि से इस बार कुछ राहत जरूर दी गई है, लेकिन जिन क्षेत्रों में ग्रुप हाउसिंग और टावर प्रोजेक्ट तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां कीमतों में उल्लेखनीय इजाफा किया गया है।

शहर के लगातार फैलते दायरे और नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण से अब नेशनल व स्टेट हाईवे के आसपास की जमीनें और भी कीमती हो गई हैं। इन इलाकों में जमीन खरीदना अब लगभग 22 प्रतिशत तक महंगा पड़ने वाला है। बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं में भी सरकार ने कोई रियायत नहीं दी है।

सहस्रधारा रोड से लेकर मसूरी रोड तक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स तेजी से विकसित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में बहुमंजिला निर्माण वाले प्लॉट्स पर 22 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। इसके विपरीत, राजपुर रोड जैसे पहले से महंगे इलाकों में इस बार अपेक्षाकृत कम, यानी करीब 9 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

दरअसल, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे अब तैयार हो चुका है। वहीं बल्लूपुर–प्रेमनगर–पांवटा साहिब फोरलेन का काम अंतिम चरण में है। इसके अलावा आशारोड़ी से शिमला बाईपास होते हुए झाझरा तक नया बाईपास तैयार किया जा रहा है, जबकि आशारोड़ी से जोगीवाला तक एक और बाईपास प्रस्तावित है। साथ ही, भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से आढ़त बाजार क्षेत्र का ट्रैफिक दबाव भी घटने की उम्मीद है।

इन परियोजनाओं के चलते शहर के इन हिस्सों में तेजी से विकास हो रहा है, जमीनें सिमट रही हैं और संपत्तियों की मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि सरकार अब ऐसे उभरते क्षेत्रों से राजस्व आय में वृद्धि की संभावना देख रही है।

क्षेत्र

दूरी

अकृषि भूमि (₹/वर्ग मीटर)

बहुमंजिला आवासीय भवन / दुकान / रेस्टोरेंट / कार्यालय / अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (₹/वर्ग मीटर)

राजपुर रोड (घंटाघर से आरटीओ तक)

0–50 मीटर

68,000

82,000

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment