अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Weather Update: देहरादून सहित कई इलाकों में तेज बारिश, आज फिर यलो अलर्ट जारी

On: October 3, 2025 6:21 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मानसून का तेवर एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के पहाड़ी से लेकर मैदानी जिलों तक बादलों का डेरा है और रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं सोमवार को भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।

देहरादून में बुधवार की शाम अचानक आसमान में घने बादल छा गए। करीब चार बजे हल्की बौछारों के साथ शुरू हुई बारिश धीरे-धीरे तेज होती चली गई और देखते ही देखते रावण दहन कार्यक्रम में खलल डाल दिया। करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसी तरह, कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई, जबकि पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश के दौर पड़ सकते हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है। शनिवार से वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है। वहीं, सोमवार को राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा होने के आसार हैं, जिसके मद्देनज़र ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें –देहरादून में भाई-बहन की लत बनी जानलेवा, मामूली विवाद ने ले ली बहन की जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment