देहरादून में भाई-बहन की लत बनी जानलेवा, मामूली विवाद ने ले ली बहन की जान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में भाई-बहन की लत बनी जानलेवा, मामूली विवाद ने ले ली बहन की जान

On: October 2, 2025 10:38 AM
Follow Us:

देहरादून के टी-स्टेट इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को विशाल नामक युवक को अपनी ही बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। मामला सिलिंडर बेचने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि 22 सितंबर को बसंत विहार थाने में सूचना मिली थी कि पितांबरपुर मजार के पास झाड़ियों में बोरे के अंदर एक युवती का शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरे से शव बरामद किया। पहचान कराने के प्रयास में शव की तस्वीर सोशल मीडिया और आसपास के लोगों को दिखाई गई। इसके बाद मृतका की पहचान स्मिथ नगर निवासी 20 वर्षीय विशाखा के रूप में हुई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जांच में सामने आया कि विशाखा और उसका भाई विशाल नशे के आदी थे। घटना वाले दिन दोनों के बीच सिलिंडर बेचने को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान विशाल ने अपनी बहन का मुंह कपड़े से दबाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने अपने किराएदार लोकेंद्र उर्फ राजा की मदद से शव को टी-स्टेट क्षेत्र स्थित चाय बागान मजार के पास झाड़ियों में फेंक दिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपित लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी विशाल को बुधवार को बुलबुल चौक से स्मिथ नगर जाने वाली सड़क पर दबोच लिया गया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment