उत्तराखंड: पिथौरागढ़–मुनस्यारी और हल्द्वानी–अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा का शुभारंभ, देखें कितना है किराया - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: पिथौरागढ़–मुनस्यारी और हल्द्वानी–अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा का शुभारंभ, देखें कितना है किराया

On: October 1, 2025 3:56 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए उड़ान योजना के तहत नई हेली सेवाओं की शुरुआत हो रही है। हैरिटेज एविएशन के माध्यम से एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा संचालित की जाएगी।

डीजीसीए से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए हेलिकॉप्टर सुबह 10:30 बजे उड़ान भरेगा, जबकि हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा का समय सुबह 11:50 तय किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए किराया 2500 रुपये प्रति सीट रखा गया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस सेवा से दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। स्थानीय लोगों के लिए समय की बचत होगी और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस नई पहल से मुनस्यारी और अल्मोड़ा जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना अब और आसान होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment