Dehradun News: पैगंबर को लेकर विवादित पोस्ट से भड़का गुस्सा, चौकी में हंगामा, पुलिस की कार्रवाई - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: पैगंबर को लेकर विवादित पोस्ट से भड़का गुस्सा, चौकी में हंगामा, पुलिस की कार्रवाई

On: September 30, 2025 8:31 AM
Follow Us:

सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर माहौल गरमा गया। रात करीब आठ बजे कुछ लोग इस मामले की शिकायत दर्ज कराने बाजार चौकी पहुंचे, लेकिन देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। भीड़ बढ़ने से लालपुल से निरंजनपुर सब्जी मंडी चौराहे तक के इलाके में भारी जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति को संभालने के लिए सीओ, पटेल नगर थानाध्यक्ष और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को आश्वस्त किया गया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भीड़ सड़क पर जमी रही। समाज के कुछ लोगों ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लाठीचार्ज कर भीड़ को गलियों की ओर खदेड़ा गया और यातायात बहाल कराया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पटेल नगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक कमेंट के मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इसके बावजूद सड़क पर उपद्रव करने वालों पर हल्का बल प्रयोग किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े।

यह भी पढ़ें – Haridwar: कॉलोनी पार्क में युवक को बुलाकर गोली मारी, अस्पताल पहुंचाने वाले दोस्त मौत की खबर लगते ही फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment