अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: कॉलोनी पार्क में युवक को बुलाकर गोली मारी, अस्पताल पहुंचाने वाले दोस्त मौत की खबर लगते ही फरार

On: September 30, 2025 8:20 AM
Follow Us:

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक को गोली लगने की खबर आई। अफरा-तफरी के बीच घायल युवक को उसके साथी तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की पुष्टि हुई, युवक के साथी अस्पताल से चुपचाप फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुमित चौधरी उर्फ पंछी (18) पुत्र पवन निवासी दयाल एनक्लेव, जमालपुर कलां, थाना कनखल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाम करीब पौने आठ बजे उसे दो युवक कॉलोनी के पार्क में बुलाकर ले गए थे। यहीं किसी विवाद के बाद सुमित को गोली मार दी गई। गोली उसके बाईं छाती में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे उसके दोस्त उसे भूमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत कनखल पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। एसएसपी डोबाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला दोस्तों के बीच आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

मृतक का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से कनखल क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठाने का दावा पुलिस ने किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

Leave a Comment