अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: सीएम धामी ने डॉ. आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ का शुभारंभ कर किया रवाना

On: September 29, 2025 9:51 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विशेष रथ अगले 125 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा और कुल 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन शिविरों में ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इससे न केवल योजनाओं का लाभ तेजी से मिलेगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन शिविरों में संबंधित जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य हो, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं और सेवाओं का तुरंत निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को और तेज करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment