अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: पूर्व सैनिकों के बच्चों को कोचिंग फीस में मिलेगी 50% से ज्यादा राहत, सरकार ने बैठक में बनाई योजना

On: September 29, 2025 6:14 AM
Follow Us:

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कदम उठा रही है। एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग अब इन बच्चों के लिए सुलभ बनाई जाएगी। इसके तहत उपनल के माध्यम से कोचिंग फीस का 50 फीसदी हिस्सा सरकार वहन करेगी, जबकि 25 फीसदी शुल्क में छूट कोचिंग संस्थानों से बातचीत कर दिलाई जाएगी। शेष 25 फीसदी शुल्क विद्यार्थियों को स्वयं देना होगा।

मंत्री ने कहा कि कई युवा सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग फीस उनके सपनों के रास्ते में बाधा बनती है। इस योजना से पूर्व सैनिकों के बच्चे आर्थिक बोझ से मुक्त होकर अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान लगा पाएंगे।

उन्होंने उपनल के प्रबंध निदेशक को इस दिशा में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान इस पहल में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर योजना को अमल में लाया जाएगा।

बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैन्य अधिकारियों से भी संवाद किया और कहा कि निर्माणाधीन सैन्यधाम के निरीक्षण के बाद अपने सुझाव साझा करें। इस पर पूर्व सैन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे मंगलवार को सैन्यधाम का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

बैठक में पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह, मेजर जनरल ओ.पी. सभरवाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल ए.एस. रावत, मेजर जनरल पी.एस. राणा, मेजर जनरल डी. अग्निहोत्री, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जे.एन.एस. बिष्ट समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment