देहरादून राजपुर से दिल्ली तक सीधी बस सेवा का आगाज़, किराए में सिर्फ़ 30 रुपये की बढ़ोतरी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून राजपुर से दिल्ली तक सीधी बस सेवा का आगाज़, किराए में सिर्फ़ 30 रुपये की बढ़ोतरी

On: September 27, 2025 6:32 AM
Follow Us:

देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने राजपुर से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। शुक्रवार से नियमित रूप से चलने वाली इस बस में यात्रियों को केवल 30 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। यह बस रोजाना रात 9 बजे राजपुर बाजार से चलेगी, जबकि देहरादून आईएसबीटी से इसका प्रस्थान समय रात 10:30 बजे तय किया गया है।

दिल्ली की ओर से आने वाली बस भी अब सीधे राजपुर पहुंचेगी। यह सेवा कश्मीरी गेट आईएसबीटी से रात 8 बजे शुरू होगी। साधारण बस का किराया जहां देहरादून से दिल्ली तक 420 रुपये है, वहीं राजपुर से दिल्ली तक सफर करने वालों को 450 रुपये चुकाने होंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रेमनगर और कालसी की तरह अब राजपुर से भी सीधा लाभ

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

निगम पहले ही प्रेमनगर और कालसी से दिल्ली तक सीधी बस सेवाएं शुरू कर चुका है, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब राजपुर से भी यात्रियों को सीधा दिल्ली तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। सहायक महाप्रबंधक (ग्रामीण डिपो) प्रतीक जैन के अनुसार, निगम का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और समय की बचत उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि आगे चलकर शहर के अन्य दूरस्थ इलाकों से भी दिल्ली के लिए सीधी बसें शुरू करने की योजना है। जहां-जहां से यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां परीक्षण के बाद स्थायी संचालन का निर्णय लिया जाएगा।

नवरात्र पर तीर्थयात्रियों को तोहफा: दून-कटरा वोल्वो सस्ती

नवरात्र शुरू होते ही निगम ने वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है। दून-कटरा सुपर डीलक्स वोल्वो बसों का किराया 1689 रुपये से घटाकर अब 1357 रुपये कर दिया गया है। यानी यात्रियों को करीब 341 रुपये की बचत होगी।

अधिकारियों को मिले सख्त आदेश, हर दो घंटे देनी होगी रिपोर्ट

परिवहन निगम मुख्यालय ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शनिवार और रविवार को सभी अधिकारियों को मार्गों पर चेकिंग के निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह के आदेश के अनुसार:

मंडल प्रबंधक और डिपो के सहायक महाप्रबंधक यात्रियों की संख्या व जरूरत के अनुसार बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

सभी अधिकारी मार्ग पर चलने वाली बसों की फ्रीक्वेंसी और समय की जानकारी मुख्यालय को देंगे।

दिल्ली से आने-जाने वाली बसों में कितने यात्री चढ़े और उतरे, इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

बाईपास मार्ग पर संचालित बसों का भी पूरा ब्यौरा साझा करना होगा।

हर दो घंटे पर चेकिंग रिपोर्ट मुख्यालय के व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजी जानी अनिवार्य होगी।

यात्रियों के लिए सुविधा, निगम के लिए चुनौती

नई बस सेवा और किराया कटौती से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं परिवहन निगम ने सेवा की गुणवत्ता और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती भी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि यह नई पहल यात्रियों को कितनी सुविधा देती है और भविष्य में किन-किन क्षेत्रों से और सीधी सेवाएं शुरू की जाती हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड के किसानों को बड़ी राहत : पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment