देहरादून डीएवी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में बवाल, तलवार-हॉकी से हमला, छात्र गंभीर रूप से घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून डीएवी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में बवाल, तलवार-हॉकी से हमला, छात्र गंभीर रूप से घायल

On: September 26, 2025 4:33 PM
Follow Us:

देहरादून। डीएवी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान दो छात्र गुटों के बीच भिड़ंत हिंसक झड़प में बदल गई। इस संघर्ष में एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया। उसे सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, यहां तक कि उसके दांत भी टूट गए। मामला बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल छात्र ने लक्ष्य राजपूत और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

झड़प में सिर फूटा, दांत टूटे

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

छात्र संघ चुनावों में इस तरह की मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं। शुक्रवार को डीएवी कॉलेज परिसर में दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र पर घातक हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने तलवार, हॉकी स्टिक, हेलमेट, चाकू और खुकरी जैसे हथियारों से उस पर हमला बोला।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

शिकायतकर्ता का आरोप

डिफेंस कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी निवासी छात्र आयुष्मान नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने मित्र आदित्य के साथ बाइक लेने डीएवी कॉलेज के एबीवीपी कार्यालय के पास गया था। तभी अचानक कुछ लड़के वहां आए और आते ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

आयुष्मान के अनुसार, हमले के दौरान सिर पर सात टांके आए और चेहरे पर आठ टांके लगे। उसके दो दांत टूट गए और सिर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया, जिससे क्लॉटिंग बन गई। पीड़ित ने साफ तौर पर कहा कि हमलावरों में लक्ष्य राजपूत और उसके साथी शामिल थे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

डालनवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें-मुख्यमंत्री धामी ने वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ किया, देहरादून को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने पर दिया जोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment