अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की के मंगलौर में दर्दनाक घटना: युवक ने फेसबुक लाइव पर गंगनहर में लगाई छलांग, मौत

On: September 25, 2025 5:02 PM
Follow Us:

मंगलौर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आते हुए गंगनहर में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान युवक का रिश्तेदार उसे रोकने का प्रयास करता रहा, लेकिन उसकी कोशिशें नाकाम रहीं। पुलिस ने सुबह युवक का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय सिद्धार्थ चौधरी निवासी महलकी थाना जानसट (मुजफ्फरनगर, उप्र) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल में प्राइवेट नौकरी करता था और हाल ही में 22 सितंबर को रुड़की के चावमंडी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ चौधरी का मुजफ्फरनगर कोर्ट में एक मामला भी विचाराधीन था।

बुधवार की रात करीब एक बजे किसी बात पर नाराज होकर वह घर से पैदल ही निकल गया। जाते समय उसने साफ कहा कि वह अब लौटकर नहीं आएगा। इसके बाद उसका रिश्तेदार सार्थक चौधरी उसकी तलाश में निकल पड़ा। रात करीब साढ़े बारह बजे सिद्धार्थ को आसफनगर झाल के पास देखा गया।

सार्थक चौधरी और उसके साथी राहुल श्रीवास्तव ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच सिद्धार्थ ने मोबाइल निकाला और अचानक फेसबुक पर लाइव आ गया। देखते ही देखते उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। यह नजारा देखकर दोनों रिश्तेदार दंग रह गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने मोहम्मदपुर झाल से युवक का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने फेसबुक लाइव करते हुए आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें- मसूरी-देहरादून: एमडीडीए ने अवैध निर्माणों पर कड़ा कदम उठाया, तीन बहुमंजिला भवनों को सील किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment