Uttarakhand: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया स्मरण - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया स्मरण

On: September 25, 2025 6:57 AM
Follow Us:

देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरुवार को सीएम धामी दीनदयाल पार्क, देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने पूरे जीवन को समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका दर्शन और उनकी शिक्षाएं आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का “अंत्योदय” का संकल्प हमारी सरकार की विकास नीति की प्रेरणा है। राज्य सरकार निरंतर यह सुनिश्चित कर रही है कि केंद्र और राज्य की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढें-UKSSSC Paper Leak Protest: बेरोजगार युवाओं ने सरकार की पहल को बताया दिखावा, परेड ग्राउंड में लगातार धरने पर अड़े*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment