अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

UKSSSC Paper Leak Protest: बेरोजगार युवाओं ने सरकार की पहल को बताया दिखावा, परेड ग्राउंड में लगातार धरने पर अड़े

On: September 25, 2025 6:50 AM
Follow Us:

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर बेरोजगार युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बेरोजगार उम्मीदवार सीबीआई जांच समेत कई मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मंगलवार को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता भी की, लेकिन बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। इसी कारण से परेड ग्राउंड के पास शुरू हुआ धरना बुधवार को भी जारी रहा।

युवाओं का कहना है कि इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली हुई है। वे परीक्षा को निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सोमवार से परेड ग्राउंड में शुरू हुए धरने में युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस दौरान कई संगठनों और नेताओं ने धरने में पहुंचकर युवाओं का समर्थन भी किया।

धरने के शुरुआती दिन ही युवा मुख्यमंत्री आवास कूच करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें वहीं रोक दिया था। इसके बाद से युवा परेड ग्राउंड पर दिन-रात डटे हुए हैं। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच लंबी वार्ता हुई, लेकिन समाधान न निकलने से युवा और ज्यादा नाराज हो गए।

सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित कर दी है। इसके अलावा एक पूर्व न्यायाधीश से भी जांच कराने का आदेश दिया गया है। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच जारी है। बावजूद इसके, बेरोजगार युवा अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और लगातार परीक्षा रद्द कराने की जिद पर कायम हैं।

धरने पर बैठे युवाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। उनका साफ कहना है कि इस तरह की धांधली से मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता।

यह भी पढें- गोवंश की लड़ाई ने रोका दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे, यातायात घंटों रहा बाधित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment